ग्राम सलोनी में सभी वर्ग के हित में सर्वश्रेष्ठ कार्य करना मेरा लक्ष्य रहेगा- सौरभ कुमार साहू


सलोनी सरपंच सौरभ कुमार साहू ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ
00 पहली बार सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की सौरभ साहू ने
00 सरल सहज छवि का मिला भरपूर लाभ
00 अपनी कुशल रणनीति एवं बेहतर चुनावी प्रबंधन से जीत हासिल की
00 उनके पंचायत के सभी पंचों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
00 5 प्रत्याशियो के बीच क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सौरभ ने दर्ज़ की ऐतिहासिक जीत
खैरागढ़. सलोनी क्षेत्र के लोकप्रिय शिक्षित युवा नेता सौरभ कुमार साहू ने ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में 5 प्रत्याशियो के बीच अपनी जमीनी पकड़ और लोकप्रियता से कांटे की टक्कर में कुल 13 वोट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद गत दिनों पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुये अपना पदभार ग्रहण किया. गौरतलब है कि सरल सहज छवि के धनी युवा नेता सौरभ कुमार साहू ने अपनी कुशल रणनीति व बेहतर प्रबंधन से ये बेहद करीबी मुकाबले में शानदार जीत हासिल की और अपनी काबिलियत से जीत का लोहा मनवाया. पाठकों को बता दें कि ग्राम पंचायत सलोनी से सरपंच चुनाव में काफी कम उम्र के युवा नेता सौरभ कुमार साहू के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि डडसेना, ब्रह्मानंद सिंह, एवराम वर्मा व चंद्रेश साहू भी चुनाव लड़ रहे थे पर युवा लोकप्रिय नेता सौरभ कुमार साहू ने अपनी कुशल और बेहद कारगर सफल रणनीति से सभी समीकरण को सरपंच चुनाव में पूरी तरह फेल कर दिया और उन्हें मिल रही चुनौती का डटकर सामना करते हुए अपनी कुशल रणनीति व बेहतर चुनावी प्रबंधन से करीबी मुकाबले में चंद्रेश साहू को सिर्फ़ 13 मतों से हराकर बड़ी सफलता दर्ज़ की और सरपंच पद पर कब्जा कर इतिहास रच दिया. खास बात यह है कि युवा नेता सौरभ कुमार साहू सलोनी क्षेत्र में बीते कई वर्षों से निरंतर सक्रिय रहें है और लोगों के सुख दुख में वो हमेशा आगे आकर निःस्वार्थ भावना से मदद करते हैं और वो हमेशा जरुरतमंद ग्रामीणों की किसी भी तरह की सेवा करने तत्पर रहते हैं और उनकी इसी लोकप्रियता और सरल सहज छवि का ही सुखद परिणाम रहा कि सरपंच पद के चुनाव में उन्होंने कुल 310 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रेश को कांटे की टक्कर में 13 वोट से हराकर शानदार ऐतिहासिक जीत दर्ज की. नव निर्वाचित सरपंच सौरभ कुमार साहू के ग्राम पंचायत सलोनी भवन में शपथ ग्रहण के दौरान ग्राम पंचायत के वरिष्ठ सचिव जोगेश्वर धनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.
युवा नेता सौरभ ने दिखाई अपनी ताकत, 4 अन्य प्रत्याशी भी उन्हें हरा नहीं पाएं
इस चुनाव में सलोनी क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सौरभ कुमार साहू ने काफ़ीकम उम्र में अपनी राजनीतिक कुशलता, काबिलियत और ताकत का एहसास करा दिया, जिसका परिणाम ये रहा कि 4 अन्य प्रत्याशी भी हर प्रयत्न करने के बावजूद उन्हें हरा नहीं पाएं. गौरतलब है कि इस क्षेत्र के युवा नेता और नव निर्वाचित सरपंच सौरभ कुमार साहू के निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रेश को 297 मत, एवराम को 288 मत, ब्रह्मानंद को 284 मत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरि डडसेना को तकरीबन 250 मत ही प्राप्त हुए और इस तरह सरल सहज छवि के धनी युवा नेता सौरभ कुमार साहू ने अपनी कुशल रणनीति व बेहतरीन चुनावी प्रबंधन के दम पर कांटे की टक्कर में शानदार जीत दर्ज़ की और ग्राम पंचायत सलोनी के सरपंच पद पर कब्जा कर इतिहास रच दिया.
जनता के प्यार और आशीर्वाद से जीता, हर वर्ग के हित में बेहतर काम करना मेरा लक्ष्य रहेगा- सौरभ साहू
ग्राम पंचायत सलोनी से शानदार जीत दर्ज करने वाले क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सौरभ कुमार साहू ने सरपंच पद की विधिवत् शपथ लेने के बाद कहा कि ग्राम पंचायत सलोनी की पूरी जनता के आशीर्वाद और प्यार से वो ये चुनाव जीते है और गांव में हर वर्ग और हर व्यक्ति के हित में बेहतर काम करना और पूरे गांव में हर जरूरी विकास कार्य को प्रमुखता से सम्पन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी और वो पूरे 5 साल एक निश्चित लक्ष्य बनाकर जनता के हित में काम करेंगे.
पूरे 5 साल सलोनी पंचायत की देव तुल्य जनता की सेवा करूंगा, ये ऐतिहासिक जीत जनता के आशीर्वाद से मिली- सौरभ साहू
ग्राम पंचायत सलोनी के सरपंच चुनाव में बेहद करीबी मुकाबले में शानदार जीत दर्ज़ करने वाले इस क्षेत्र के जमीन से जुड़े हुए युवा नेता सौरभ कुमार साहू ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत जनता के आशीर्वाद से मुझे मिली है और
मैं अब पूरे 5 साल ग्राम पंचायत सलोनी और आश्रित ग्राम केकराजबोड की देव तुल्य जनता की सेवा करूंगा और सबके सुख दुख में शामिल होना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि मैं पूरे 5 साल सलोनी क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की निःस्वार्थ भावना से सेवा करूंगा और मेरी इस ऐतिहासिक जीत का पूरा श्रेय ग्राम पंचायत सलोनी और इसके आश्रित ग्राम केकराजबोड की देव तुल्य जनता को जाता है.


