BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

डोंगरीपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा परिवहन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

डोंगरीपाली पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुशील गोंड ने मोटरसाइकिल से 5 किलो गांजा का अवैध परिवहन किया था।

पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम किया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने पश्चात जिला जेल रायगढ में दाखिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest