CHHATTISGARHraipur

साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या आज 17 मई को होगी आयोजित 

 

36garhnewsupdate.comरायपुर ।साहित्य सृजन संस्थान की 45 वीं मासिक काव्य संध्या 17 मई रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स में आयोजित की गई है।जिसमें प्रदेश राजधानी रायपुर एवं विभिन्न जिलों के कवि शायर अपना काव्य पाठ करेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजय अलंग, पूर्व आईएएस, विशिष्ट अतिथि डॉ.राहुल कपूर, यूरोलॉजिस्ट एवं अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा करेंगे।

इस बार साहित्य के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ राहुल कपूर, यूरोलॉजिस्ट ILS हॉस्पिटल रायपुर अपने विषय पर जानकारी एवं श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर देंगे।

कार्यक्रम में अप्रैल माह के कवि यशवंत चतुर्वेदी को श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान,पत्रकार गिरीश वर्मा को श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान से सम्मानित किए किया जायेगा।

उक्त जानकारी संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे मधु और संयोजक उमेश कुमार सोनी नयन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest