पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

36garhnewsupdate.comसारंगढ़। शनि अमावस्या एवं ग्रहण काल के अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से वट सावित्री व्रत एवं पूजा-अर्चना की गई । सुहागिन महिलाओं ने बरगद (वट) वृक्ष की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु, सुख – समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे बैठ कर सावित्री – सत्यवान की कथा का श्रवण एवं वाचन किया। पूजा के दौरान वट वृक्ष में मोली धागा बांध कर अखंडसौभाग्य का आशीर्वाद मांगा गया । धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत करने से परिवार में सुख – शांति बनी रहती है तथा शारीरिक मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है । इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति – रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर सावित्री की तरह अपने पति की रक्षा और लंबी आयु की कामना की। मंदिरों एवं वट वृक्षों के आसपास सुबह से ही पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ देखी गई।


