रानी सौरभ जैन ने पेट्रोल डीजल व सोने के आभूषणों खरीदारी से फिलहाल दूरी बनाने का संकल्प लिया

रिपोर्टर/सौरभ यादव
36gadrnewsupdet तिल्दा-नेवरा।नगर पालिका क्षेत्र की पार्षद एवं तिल्दा-नेवरा शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी जैन ने देशहित में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील का समर्थन करते हुए पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग तथा सोने के आभूषणों की खरीदारी से फिलहाल दूरी बनाए रखने का संकल्प लिया है।
रानी जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देशहित सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रही हैं और जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक कोई भी नया सोने का आभूषण नहीं खरीदेंगी।
उन्होंने शहरवासियों से भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने का आह्वान किया। विशेष रूप से महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे अनावश्यक आभूषण खरीदारी से बचें तथा ईंधन की बचत को प्राथमिकता दें।
रानी जैन ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से संयम, जागरूकता और राष्ट्रहित में सहयोग की भावना के साथ आगे आने की अपील की।


