CHHATTISGARHSarngarh

कलेक्टर ने घर घर जनगणना कर रहे प्रगणक के कार्यों का किया अवलोकन

 

36gadrnewsupdet सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चन्दई में चल रहें जन गणना कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक रुक्मिणी देवांगन से जन गणना कार्य के बारे में पूछताछ कर कार्य करने में आ रही टेक्निकल या व्यावहारिक सुविधा और असुविधा की जान कारी ली। इस दौरान सीईओ जिपं इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू उपस्थित थे। भारत में जनगणना अभियान के रूप मे घर घर जाकर मकान सूचीकरण 1 मई से 30 मई 26 तक किया जायेगा। इसके तहत लगभग 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय व अन्य सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी। मुख्य जन गणना फरवरी 27 से शुरू होकर मार्च 27 तक पूरी की जाएगी । नागरिकों की सामाजिक आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest