आने वाले वैश्विक तूफान से पूर्व की तैयारी मोदी की अपील – संतोषी खटकर

36gadrnewsupdet सारंगढ़। जिपं सभापति एवं भाजपा नेत्री संतोषी अरविंद खटकर ने कहा कि – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि – वे सोने की अनावश्यक खरीदारी से बचें, खाद्य तेल का सीमित उपयोग करें तथा डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करें । उन्होंने कहा कि – खेती में रासायनिक खाद के स्थान पर प्राकृतिक व जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए और जहां तक संभव हो सके, वैकल्पिक ऊर्जा व संसाधनों को अपनाने की दिशा में अभी से प्रयास तेज किए जाने चाहिए । श्रीमती संतोषी खटकर ने कहा कि – वर्तमान समय में ईरान व अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव व वैश्विक भू राजनीति परिस्थितियां पूरी दुनिया को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही हैं । कई देशों में पेट्रोल – डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं कुछ स्थानों पर ईंधन की कमी के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है । इसके बावजूद भारत में हालात नियंत्रण में हैं। संतोषी ने कहा कि – प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संयमित उपभोग, संसाधनों के संरक्षण और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर किसी आर्थिक संकट का संकेत नहीं, बल्कि आने वाले वैश्विक तूफान से पहले देश को मजबूत और तैयार करने की दूरदर्शी सोच है। श्रीमती खटकर ने आम नागरिकों से अपील की कि – वे प्रधान मंत्री की बातों को गंभीरता से लेते हुए सादगी, बचत और स्वदेशी संसाधनों के उपयोग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।


