CHHATTISGARHSarngarh
सरकारी जमीन पर लगे ईंट भट्ठे पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर

36gadrnewsupdet सारंगढ़ | कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और जन समस्याओं की समीक्षा की । उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायत, ई- समाधान और कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही अवैध ईंट भट्ठों, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने कहा । बैठक में पीएम आवास निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि – आवास निर्माण केवल हितग्राही की स्वामित्व वाली जमीन पर ही किया जाए।


