CHHATTISGARHraipur

अटल विचारों को सहेजने बना प्रेरणा स्थल, गुण्डरदेही को मिले 2 करोड़ के विकास कार्य — उप मुख्यमंत्री अरुण साव

36gadrnewsupdet नवा रायपुर। अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम द्वारा नगर पंचायत गुण्डरदेही में निर्मित अटल परिसर एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत गुण्डरदेही के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ रुपए की घोषणा भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

श्री साव ने कहा कि अटल परिसर केवल एक भवन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest