सोमनाथ सनातन संस्कृति का स्वाभिमान पर्व – बैजयंती लहरे

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे ने कहा कि – 75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था इस ऐतिहासिक अवसर को पूरे देश में स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि- सोमनाथ मंदिर पर अनेक बार बाहरी आक्रांताओं ( 17 बार महोम्मद गजनवी ) द्वारा हमले किए गए, लेकिन मंदिर की आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति को समाप्त नहीं किया जा सका। श्रीमती लहरे ने कहा कि – प्रथम आक्रमण के दौरान मंदिर के पुजारियों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर नहीं छोड़ा और अपने प्राणों की आहुति दी। उनका त्याग आज भी इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। लहरे ने कहा कि – देश की स्वतंत्रता के बाद तात्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। उस समय देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने तमाम विरोधों के बावजूद सोमनाथ पहुंचकर पुनर्निर्मित मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिये थे। श्रीमती लहरे ने कहा कि – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नया गौरव प्राप्त हुआ है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के वृद्धजनों को धार्मिक यात्राएं कराई जा रही हैं।


