कलेक्टर साहू ने कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, जिपं भवन निर्माण का निरीक्षण किया

36gadrnewsupdet सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन कलेक्टोरेट सयुंक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग) जिला अस्पताल भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थल पर अधिकारियों से ड्राइंग डिजाइन अनुसार सभी विभाग के लिए बन रहे निर्माण की जानकारी टेबल पर ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के शीर्ष कार्यालय को अब तक भेजे गए स्टीमेट की स्वीकृति, उपलब्ध बजट, उच्च अधिकारियों के निर्देश आदि की जानकारी ली और कुछ आवश्यक सुधार करने के निर्देश अधिकारियो को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने भूतल व प्रथम तल स्थित कक्ष, मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी श्रमिक, पलस्तर, वायरिंग, फाल सीलिंग जैसे कार्यों में व्यस्त थे। उन्होंने जिला पंचायत के कार्यालय निर्माण का भी अवलोकन किया, जहां नींव स्तर का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, तहसीलदार नन्दकिशोर सिन्हा, एसडीओ पटेल सहित ख़ुशीराम नायक, ठेकेदार आदि उपस्थित थे।


