शिक्षकों की समस्याओं पर डीईओ से संयुक्त शिक्षक संघ की चर्चा

36gadrnewsupdetसारंगढ़। छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में दिए ज्ञापन का पुनर्स्मरण कराते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जेआर. डहरिया से मुलाकात कर शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न विभागीय समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। संगठन ने लंबित मामलों को बिंदुवार रखते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की । बैठक के दौरान डीईओ डहरिया ने संगठन की सभी मांगों को गंभीरता से सुने व विभागीय स्तर पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी प्रति निधिमंडल को दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि – शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से जल्द कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
संघ ने जिन प्रमुख मुद्दों को उठाया उन में गोपनीय चरित्रा वली मंगा उचित वर्गीकरण करने, सेवा पुस्तिकाओं का स्थानीय कोष एवं लेखा संपरीक्षा से सत्यापन कराने, सीजीपीएफ पास बुक का आज तक संधारण नहीं होने व परीक्षा अनुमति आदेश से वंचित शिक्षकों के लिए अनुमति आदेश जारी करने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।इस पर डीईओ ने बताया कि परीक्षा अनुमति आदेश से वंचित शिक्षकों की एक और सूची जारी कर दी गई है।जिस से कई शिक्षकों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि – पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार चल रहा है, जिसके कारण कार्यालयीन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, लेकिन इसके समाप्त होते ही लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। डीईओ ने सेवा पुस्तिका संधारण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने की बात भी कही। बैठक के दौरान शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने और शिक्षकों की प्रशासनिक समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने की मांग रखी। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष चोख लाल पटेल, पंच राम साहू, नीलकंठ पटेल, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, रामकुमार कोसले, कौशल कुमार पटेल, दीपक कुमार भगत एवं रामकिशोर पटेल उपस्थित रहे।


