जगदंबा फन में कलेक्टर कन्नोजे की हुई विदाई

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे को जगदंबा में भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह में जिला प्रशासन,वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भावुक नजर आए सारंगढ़ जैसे नवीन जिला जो चुनौती पूर्ण जिले के रूप में जाना जाता है क्यों कि – यहां भाजपा, बसपा, कांग्रेस तीनों का वर्चस्व प्रदेश तक है। इस जिले में डाँ कन्नौजे का कार्यकाल प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और यादगार माना जा रहा है। सारंगढ़ जिले के अधिकांश सुदूर इलाकों तक कभी प्रशासन की पहुंच सीमित थी, लेकिन कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे के कार्यकाल में विकास और विश्वास की नई पहल देखने को मिली । कठिन परिस्थितियों एवम सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने बेहतर समन्वय और संवेदनशील प्रशासनिक कार्य शैली के जरिए जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का अथक प्रयास कियें ।
विदाई समारोह में अधिकारी ने संबोधित करते हुए कलेक्टर कन्नौजे के कार्यकाल को जिले के लिए प्रेरणा दायक बताया । अधिकारियों ने कहा कि – उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों के साथ मानवीय संवेदना को भी हमेशा प्राथमिकता दी । कार्यक्रम के दौरान कई अधिकारी भावुक दिखाई दिए और नम आंखों से विदाई दी । अपने संबोधन में कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में बिताए कार्य काल को जीवन का स्वर्णिम समय बताया। उन्होंने जिले की उपलब्धियों का श्रेय जिला प्रशासन के सभी अधिकारी कर्मचारियों तथा मैदानी अमले की टीम भावना और मेहनत को दिया । डाँ कन्नौजे ने कहा कि – सारंगढ़ में कार्य करते हुए उन्हें जनता का स्नेह और सहयोग हमेशा मिलता रहा, जो उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।
कलेक्टर डाँ कन्नौजे ने कहा कि – नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी जी मेरे साथ की है जिन विकास कार्यों को मैं छोड़ कर जा रहा हूं उसे कलेक्टर पद्मिनी भोय साहू तन मन लगाकर पूरा करेंगी मुझे यह विश्वास है। नव पदस्थ कलेक्टर ने कहा कि – डाँ कन्नौजे के द्वारा जो कार्य प्रारंभ किया गया था, उसे पूरा करवाने का दायित्व मेरा है। समारोह के दौरान मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके सरल व्यवहार, कार्य के प्रति समर्पण और विकासोन्मुख सोच को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सारंगढ़ ने अपने लोकप्रिय कलेक्टर डाँ संजय कन्नौजे को भावुक माहौल में विदाई दी, जहां हर आंख नम और हर शब्द सम्मान से भरा दिखाई दिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर ऋचा शर्मा जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण समस्त एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार सिन्हा, सीईओ राधेश्याम नायक जनपद पंचायत सहित जिला कार्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।


