अभामा महिलाओं द्वारा गौ माता के लिए रखवाया गया कोटना

36gadrnewsupdet सारंगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए अभामा महिला सम्मेलन द्वारा गौ सेवा का सराहनीय कार्य किया गया । प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा छापरिया के निर्देश एवं सारंगढ़ शाखा अध्यक्ष श्रीमती मधु केजरीवाल के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न चौक – चौराहों पर गौ माता के पानी पीने हेतु कोटना रख वाया गया । मधु ने बताया कि – लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पशु – पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है । इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए संस्था की महिलाओं ने शहर के प्रमुख स्थानों पर पानी की व्यवस्था कर गौ माता को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। संस्था की महिलाओं ने नगर वासियों से भी अपील की कि – वे गर्मी के मौसम में अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के बाहर पानी की व्यवस्था करें, ताकि पशु – पक्षियों को राहत मिल सके । इस सेवा कार्य में सम्मेलन की श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती बबीता केडिया, श्रीमती शिखा अग्रवाल, दीक्षा केडिया के साथ कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई इस दौरान समाजसेवी घनश्याम बंसल का योगदान सराहनीय रहा ।


