BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: 1 की मौत, 2 घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़  चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ग्राम अलीकुद तालगांव में पंचायत चुनाव में पंच प्रत्याशी हेतु दो पक्षों में महिलाएं खड़ी थीं। एक पक्ष के महिला प्रत्याशी के विजय होने पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गाली गलौज झगड़ा विवाद करने लगे। इस विवाद में लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी से मारपीट की गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 191 (2) 191(3) 190 324 (6) BNS के तहत पंजीकृत किया है और विवेचना में लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest