CHHATTISGARHSarngarh

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई से विधायक उत्तरी जांगड़े व कांग्रेस वरिष्ठजनों की सौजन्य मुलाकात

36gadrnewsupdet सारंगढ़। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आदरणीय श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी से आज सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं समस्त कांग्रेस परिवार ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

इस दौरान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चुना पत्थर खदान खुलने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर , भीषण गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन को हो रही परेशानियों तथा वार्ड क्रमांक 14 नावापारा में वर्षों से बसे बस्ती क्षेत्र को फॉरेस्ट एरिया बताते हुए निजी जमीन हटाने संबंधी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग रखी।

इसके साथ ही आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर केसीसी ऋण एवं खाद उपलब्ध कराने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के समग्र विकास, जनहित एवं विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।

विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि जिले के विकास एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी के प्रशासनिक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए जिले को विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सेसंजय दुबे जी महराज, पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य  पुरुषोत्तम साहू जी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे जी, विधायक प्रतिनिधि  गनपत जांगड़े जी,  अजय बंजारे जी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता गोपाल जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  राकेश पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  रामनाथ सिदार जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  सतीश श्रीवास जी, सेवा दल महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता आनंद जी, जनपद सभापति श्रीमती शशि कोमल पटेल जी,  शंकर चौहान जी, युवा कांग्रेस नेता  रामेश्वर चन्द्रा जी एवं निज सहायक  चुनेंद्र लहरे जी सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest