गांजा तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 9 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद
Two Drug Traffickers Arrested, Over 9 kg of Ganja Seized in Police Action

36gadrnewsupdet सारंगढ । आरोपी गणेश ठाकुर पिता आशा राम ठाकुर उम्र 29 वर्ष, अवि घोसी पिता प्रहलाद घोसी उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तेन्दुखेड़ा बीड़ी कॉलोनी वार्ड नंबर 09 थाना तेन्दुखेड़ा जिला दमोह (मध्य प्रदेश) के कब्जे से जप्त गांजा 9.875 किग्रा एवं मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 34 एमबी 0154 व 2 नग स्मार्ट मोबाईल कुल कीमती 1 लाख 40 हजार रू. 11 मई 26 को सरिया पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि – एक काला रंग के हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक एमपी 34 एमबी 0154 में दो व्यक्ति सवार होकर उड़िसा राज्य से छग सरिया रायगढ़ होते दमोह मध्य प्रदेश की ओर अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा लेकर बरगढ़ उ. से सरिया रायगढ रोड तरफ आ रहे है कि – सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एनएल० राठिया के नेतृत्त्व में टीम गठित कर थाना सरिया के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।
जो मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 34 एमबी 0154 में दो व्यक्ति सवार होकर आते मिले जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम गणेश ठाकुर पिता आशाराम ठाकुर उम्र 29 वर्ष व मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अवि घोसी पिता प्रहलाद घोसी उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तेन्दुखेड़ा बीड़ी कॉलोनी वार्ड नंबर 9 थाना तेन्दुखेड़ा जिला दमोह (मध्य प्रदेश) के रहने वाले बताये जिनके पिट्टू बैग को चेक करने पर पिट्टू बैग में 4 पैकेट 2 किग्रा का अवैध गांजा रखे मिला उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर बरगढ उड़ीसा से लेकर जबलपुर मध्य प्रदेश बिक्री करने ले जाना बताये उक्त गांजा को रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात नही होना बताने पर एवं लिखित में देने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से कुल 09 किलो 265 किलोग्राम गांजा को विधिवत् जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एनडीपी एस एक्ट का अपराध सिद्ध पाये जाने से आरोपियों को 12 मई 26 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं थाना में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया, स०उनि० कमल सिंह राजपूत, प्र०आर० मोहन गुप्ता, भोजराम नट, सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक मुकेश कश्यप, दिगम्बर पटेल, दिलीप साहा, छतराम कुर्रे, नर्मदा यादव का महत्त्वपूर्ण भूमिका रही


