सारंगढ़ में न्यूरो स्पाइन एवं ब्रेन रोग विशेषज्ञ शिविर 26 मई को
Neuro Spine & Brain Specialist Camp to be Held in Sarangarh on May 26

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर आ रहा है। 26 मई 26 को सारंगढ़ में न्यूरो स्पाइन एवं मस्तिष्क रोगों से संबंधित शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सुप्रसिद्ध डॉ. देवांश मिश्रा जो अनुभवी कंसल्टेंट ब्रेन एवं स्पाइन सर्जन हैं, अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। डॉ. मिश्रा मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जटिल समस्याओं के विश्वसनीय इलाज के लिए जाने जाते है। शिविर में मुख्य रूप से इन रोगों का परामर्श व उपचार किया जाएगा, सिर दर्द, माइग्रेन और चक्कर आना,लकवा एवं मिर्गी के झटके, गर्दन व कमर दर्द, सर्वाइकल, स्लिप डिस्क, हाथ पाँव एवं शरीर की नसों में दर्द,भूलने की बीमारी, कंपन रोग और नींद की समस्या। ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज एवं रीढ़ की हड्डी,टीबी, कमर या गर्दन में गांठ की समस्या।26 मई 26समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थान विद्या मेडिकल स्टोर, अपेक्स बैंक के पास, प्रतापगंज, सारंगढ़। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी व अग्रिम पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9302973627 भोला पटेल पर संपर्क किया जा सकता है।


