CHHATTISGARHSarngarh

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 91 प्रतिशत विद्यार्थियों की रही उपस्थिति

Prayas Residential School Entrance Examination Conducted Successfully with 91% Attendance

 

 

36gadrnewsupdet सारंगढ़। जिला में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 26 – 27 परीक्षा केंद्र पीएम श्री स्वामी आत्मा नंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सारंगढ़ में 10 मई 26 को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक कलेक्टर और सहा. आयुक्त आदिवासी विकास के मार्गदर्शन में परीक्षा संपन्न हुआ । प्रवेश परीक्षा सहायक नोडल अधिकारी विमल कुमार अजगल्ले द्वारा बताया कि – प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 26-27 जिला सारंगढ़ परीक्षा केंद्र सजेस सारंगढ़ में कुल 444 बच्चे दर्ज रहे जिसमें 402 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए और 42 बच्चे अनुपस्थित रहे इस प्रकार 91 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जो ऐतिहासिक रहा । केंद्राध्यक्ष श्रीमती अभय बैरागी प्राचार्य द्वारा पर्यवेक्षकों के सहयोग से परीक्षा संपन्न कराए जिला विभागों ने परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने में विशेष योगदान दिया । सभी बच्चों ने परीक्षा में बैठकर कुशलता पूर्वक परीक्षा दिलाएं । आदिवासी विकास विभाग की ओर से सभी बच्चों के लिए नाश्ता, पेयजल की व्यवस्था किया गया था जिसे सभी बच्चे प्रसन्न नजर आए । प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए आ. विकास विभाग जिला सारंगढ़ की ओर से सभी का आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest