छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के साहित्यिक आयोजन में डॉ दीनदयाल साहू के उपन्यास ‘पीरा’ का विमोचन

लक्ष्मीनारायण लहरे
36gadrnewsupdet रायपुर। छत्तीसगढ़ Rajभाषा आयोग द्वारा न्यू सर्किट हाउस रायपुर के सभागार में एक दिवसीय साहित्यिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और भाषा संरक्षण को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण रायपुर विधायक सुनील सोनी रहे। वहीं कलाकार एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र तथा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अरुण निगम, श्रीमती शशि दुबे, जोशी बहनें तथा रायपुर सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर साहित्यकार एवं संपादक डॉ. दीनदयाल साहू की छत्तीसगढ़ी उपन्यास ‘पीरा’ का विमोचन किया गया। यह डॉ. साहू का तीसरा उपन्यास है। उनकी अन्य छत्तीसगढ़ी कृतियाँ ‘अंतस के पीरा’ और ‘सोनहा माटी’ भी प्रकाशनाधीन हैं।डॉ. दीनदयाल साहू की अब तक छत्तीसगढ़ी और हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में कुल 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी इस साहित्यिक उपलब्धि पर अंचल की साहित्यिक संस्थाओं, लोक कला मंचों एवं सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है।


