जगमग कैफ़े एवं रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ जिपं अध्यक्ष संजय के मुख्य आतिथ्य में हुई

36gadrnewsupdet सारंगढ़। शहर के हृदय स्थल सिटी सेंटर, आदर्श पेट्रोल पम्प के समीप स्थित नवस्थापित जगमग कैफ़े एवं रेस्टोरेंट का शुभारंभ बड़े ही उत्साह व गरिमा मय वातावरण में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के करकमलों द्वारा 10 मई को संपन्न हुआ । इस अवसर पर पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, राजेश अग्रवाल, परदेसी चंद्रा , भुवनेश्वर चंद्रा, योगेश्वर चन्द्रम, रामेश्वर चंद्रा, नागेश्वर चंद्रा, रमेश चंद्रा सहित नगर के वरिष्ठजन गणमान्य नागरिक, व्यापारी गण, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नवीन कैफ़े एवं रेस्टोरेंट की आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक साज – सज्जा एवं स्वच्छ वातावरण की सराहना करते हुए संचालक मंडल को शुभकामनाएँ दीं। जगमग कैफ़े एवं रेस्टोरेंट शहर वासियों एवं आगंतुकों को एक नया एवं बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। संचालक युवा उद्यमी सोहन चंद्रा ने बताया कि – उनका उद्देश्य शहरवासियों को स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षित एवं विनम्र स्टाफ द्वारा ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान की जा रही है। उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि वे अपने मित्रों एवं परिवारजनों के साथ जगमग कैफ़े एवं रेस्टोरेंट में आएं व स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सुखद वातावरण का आनंद लें।


