भीड़भाड़ ईलाके में दो नकाबपोशों ने व्यापारी पुत्र को पत्थर मारा


सारंगढ़। शहर के हृदय स्थल में भीड़ भरे इलाके में मोटर सायकल पर सवार होकर दुकान के सामने आये दो नकाबपोश ने व्यापारी पुत्र पर पत्थर से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया । मामले में व्यापारी पुत्र कृष अग्रवाल को सिर पर गंभीर चोट आयी है । कोतवाली पुलिस ने कृष अग्रवाल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ 125, 3 (5) बी एन एस के तहत अपराध दर्ज किया है। सारंगढ़ निवासी अनिल अग्रवाल के पुत्र कृष अग्रवाल होलसेल दुकान का संचालन करता है। उसका दुकान धर्मशाला गली में स्थित है। कृष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि – यह 3 मार्च को शाम 7.50 बजे दुकान के सामने बैठा था अचानक दो नकाबपोश लड़के मोटर सायकल से उसके दुकान आये और उसके ऊपर पत्थर फेंककर हमला किया। दोनों ने कृष के सिर को पत्थर से मारा इस हमले से कृष के सिर पर चोट लगी है । मामले की जानकारी तत्काल परिजनो को कृष ने प्रदान किया जहा पर पड़ोसी और परिजन वहा पर आये और तत्काल ईलाज हेतु कृष अग्रवाल को राधा कृष्ण अस्पताल सारंगढ़ लेकर गये ।
ईलाज कराने के बाद मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में की गई । बताया जा रहा है कि – जिस प्रकार से शांम को भीड़ – भाड़ वाले इलाके में मोटर सायकल पर सवार होकर दो नकाबपोश दुकान के पास आयें व्यापारी पुत्र कृष अग्रवाल पर हमला किये है । उससे अपराधियों के बुलंद हौसले का पता चल रहा है । सिटी कोतवाली पुलिस ने कृष अग्रवाल की शिकायत पें अज्ञात हमलावर के खिलाफ 125, 3 (5) इस
मामले की स्टोरी यह है कि – गत वर्ष कृष अग्रवाल को कुछ लोगों ने ब्याज पर दिया गया रकम को देने के लिये जमकर प्रताडित किया था। रकम वापस देने के बाद भी चंद रू. के मूलधन के पीछे लाखो रूपये के ब्याज के खिलाफ कृष ने पूरे मामले की शिकायत कोतवालीथाना में दर्ज कराई थी । वहीं कुछ लोगों ने जान से मारने का धमकी भी दिया था। मामला सामने आने के बाद चंद रू. के पीछे लाखों रूपये के ब्याज का बड़ा खेल होने का मामला प्रकाश में आया था । 3 मार्च को किया गया हमला को भी इस मामले के साथ जोड़ा जा सकता है। कहीं ना कहीं अवैध रूप से मनमानी ब्याज लेकर बड़ा धंधा करने वाले गिरोह ने ही कृष पर हमला तो नहीं कराया है ? यह भी जांच का विषय है।


