CHHATTISGARHSarngarh
11 मई को खड़गेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

36gadrnewsupdet सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मई 2026/ द्वादश ज्योतिर्लिंग सोमनाथ पर वर्ष 1026 में हुए आक्रमण के बावजूद भारत की सनातन संस्कृति और अटूट आस्था के 1000 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” मनाया जा रहा है। इस सहस्राब्दी समारोह (1026-2026) के अंतर्गत 11 मई को सारंगढ़ के खाड़ाबंध तालाब स्थित खड़गेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं लाइव प्रसारण का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमनाथ मंदिर में आयोजित विशेष पूजा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा। संस्कृति विभाग ने जिले के श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्व में शामिल होकर सहभागी बनने की अपील की है।


