CHHATTISGARHSarngarh

*SP आंजनेय वार्ष्णेय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भावभीनी विदाई, IG गर्ग ने बताया प्रेरणास्रोत*

Heartfelt Farewell to SP Anjaneya Varshney on Central Deputation, IG Garg Calls Him an Inspiration

 

 

36gadrnewsupdetसारंगढ़। पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। IG श्री गर्ग ने श्री वार्ष्णेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि – श्री वार्ष्णेय एक अत्यंत सफल व सत्यनिष्ठ अधिकारी हैं । उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि पुलिस विभाग में अनुशासन की एक नई मिसाल पेश की है। साइबर अपराध पर उनकी पकड़ और समाज के प्रति उनका सेवा भाव विभाग के लिए बड़ी संपत्ति है।

IG ने उनके कार्य काल को उत्कृष्ट बताते हुए उनकी कार्यशैली को युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।श्री आंजनेय वार्ष्णेय 23 अप्रैल 25 से 8 मई 26 तक सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक रहे। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व उन्होंने धमतरी और कोंडागांव जैसे चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सराहनीय सेवाएं दी हैं। श्री वार्ष्णेय को साइबर अपराधों के गहरे ज्ञान व सामुदायिक पुलिसिंग के लिए विशेष रूप से जाने जाते है।

इस अवसर पर श्री वार्ष्णेय ने सम्मान के लिए IG श्री गर्ग का आभार व्यक्त किया और अपने पुलिस विभाग के कार्यकाल का अनुभव साझा किया । उन्होंने कहा कि – राज्य से स्थानांतरण होने के बाद भी पुलिस विभाग को कोई सहायता मांगे जाने पर हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इस विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा तथा IG कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री विवेक शर्मा द्वारा किया गया । अनुकरणीय सफर कप्तान वैष्णव जी का वें

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में 23 अप्रैल 25 से 8 मई 26 तक SP रहें । उनका अनुभव धमतरी, कोंडागांव जैसे नक्सल क्षेत्रों में भी SP रहें विशेषज्ञ साइबर अपराध सामुदायिक पुलिसिंग में वैष्णव जी को महारथ हाशिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest