BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

लुट के प्रकरण में 03 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सारंगढ़ / लुट के प्रकरण में 03 वर्ष से फरार आरोपी तुलसी सतनामी उर्फ नानु उर्फ माईकल को सरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हुई है।

मामले के अनुसार, थाना सरिया के अपराध कमांक 75/2022 धारा 392, 34 मा०द०वि० के प्रकरण में प्रार्थी राजकुमार बाघ ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अविरल फायनेंस लिमिटेड कंपनी के उप शाखा सारंगढ़ में सीनियर सेल्स ऑफिसर/वसुली एजेंट क कार्य करता है और घटना दिनांक 07.04.2022 के दोपकर करीबन 13:30 बजे ग्राम कोतरा डीपा विभिन्न महिला स्व-सहायता समुह से ऋण किस्त की जुमला राशि 52158 रू० वसुली कर सारंगढ़ की ओर जा अपने अन्य सहकर्मी के साथ जा रहा था तभी ग्राम कोतरा नाला के मोटर सायकिल एच०एफ० डिलक्स में सवार तीन नकाबपोश आरोपी इनके पास आकर इनके रूपये रखे बैग, मोबाईल एवं जुमला नगदी रकम 52158 रूपये को लुटकर भाग गये हैं।

इस प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी मोह० रमजान उर्फ बबलु और रमजान अली उर्फ बल्ला को गिरफ्तार कर चालानी कार्यवाही की जा चुकी है। तीसरे आरोपी तुलसी सतनामी उर्फ नानु उर्फ माईकल को आज दिनांक 05.03.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest