जनपद सदस्य हेमा बसंत ने वित्तमंत्री से की सड़क निर्माण और जीर्णोद्धार की मांग

36gadrnewsupdet सारंगढ़। सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 की सदस्य हेमा विश्वनाथ बसंत ने अपने क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत नई सड़क निर्माण एवं जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति देने का आग्रह किया है।
अपने आवेदन में जनपद सदस्य हेमा बसंत ने ग्राम सिलयारी से डंगनिया गांव तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण की मांग रखी है। इसके साथ ही जसरा, बरभट्ठा और बड़े गांतुली क्षेत्र में बाईपास मार्ग से होते हुए जशपुर मेन रोड को जोड़ने वाली पुरानी प्रधानमंत्री सड़क के जीर्णोद्धार की आवश्यकता भी बताई है।
उन्होंने कहा कि उक्त सड़क लंबे समय पहले बनाई गई थी, जो वर्तमान में काफी खराब हो चुकी है। सड़क की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जनपद सदस्य ने वित्तमंत्री से क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।


