95 जोड़ा ने लिया सात जन्म तक साथ निभाने का वादा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में

36gadrnewsupdet
सारंगढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला में एक साथ 95 जोडो का सामूहिक विवाह संपंन हुआ । 95 जोड़े खास तौर पर कमजोर वर्ग के लोग शामिल हैं।जिनका विवाह मंडी परिसर पर भारतीय संस्कृति एवं हिन्दू रीति रिवाज़ परंपराओं के अनुसार वर वधु शादी के बंधन में बंधें। प्रभारी मंत्री वर्मा ने कहा कि – यह कार्यक्रम समानता, गरिमा और एकता का उत्सव है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि – यह कार्यक्रम सिर्फ शादियां करवाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना भी है कि – समाज के सबसे कमजोर तबकों तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचें ।
विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी छग की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और सरकार के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाती है । प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि – जहां बेटियों की शादी कभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए चिंता का सबब हुआ करती थी वहीं इस योजना ने उस चिंता को आत्म विश्वास और गरिमा में बदलने में मदद की है ।
प्रभारी मंत्री वर्मा ने कहा कि – साल 2006 में शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत, हर नव विवाहित जोड़े को 35 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के साथ – साथ घर गृहस्थी का जरूरी सामान और शादी की रस्मों के लिए जरूरी इंतजाम भी मुहैया कराए गयें है । इस योजना का मकसद गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले परिवारों को लाभ पहुंचाना है। इसके लिए पात्रता मुख्य मंत्री खाद्य योजना के तहत जारी किए गए राशन कार्ड से जुड़ी हुई है । यह योजना विधवाओं, अनाथों व बेसहारा महिलाओं को भी सहायता प्रदान करती है, ताकि – कोई भी पात्र लाभार्थी इस लाभ से वंचित न रह जाए । महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में व्यापक इंतज़ाम किए ताकि – जोड़ों और उनके परिवारों के लिए गरिमापूर्ण और आरामदायक माहौल सुनिश्चित किया । प्रभारी मंत्री ने कहा कि – वर्तमान में घरेलू झगड़े का मुख्य कारण मोबाइल है, तो जितनी भी हमारी बहने, बेटियां जो शादी करा रही है वे मोबाइल से थोड़ी दूरी बनाकर रखें और अपने मायका से कम से कम बातें करें।
इस कार्यक्रम को जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने भी संबोधित करते कहा कि -भाजपा की प्रदेश सरकार पिता बनकर नव वधुओं का कन्या दान कर रही है, वही तीर्थ यात्रा योजना के तहत भाजपा सरकार श्रवण कुमार बन वृद्धो को अयोध्या बनारस और प्रयागराज का दर्शन करा रही है। सभी वर वधुओं को इस मंच के माध्यम से मैं उज्जवल भविष्य की शुभ कामना कर्ता हूं । इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पूर्व विधायक कामता जोल्हे, पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉक्टर जांगड़े, पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमती शिव कुमारी सारधन चौहान, भरत जाटवर, मनोज जायसवाल, संतोष चौहान, बरत राम साहू,महेंद्र अग्रवाल के साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे वही जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू भोय, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एडिशनल एसपी श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वर्षा बंसल, विनय तिवारी समाज कल्याण विभाग के साथ ही साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री टैंक राम वर्मा जिला कार्यालय पहुंचे जहां जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू भोय के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया ।


