CHHATTISGARHSarngarh

जिले में फ़ूड और ड्रग आफिसर कर रहे खाद्य पदार्थो की जांच  

36gadrnewsupdet सारंगढ़। जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया। सही दवा, शुद्ध आहार यही है छग का आधार थीम के तहत विगत सोम, मंगल और बुधवार को सारंगढ़, कोसीर एवं सालर क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण किया गया और पानी पाउच, पनीर, पोहा और धनिया पाउडर का कुल 04 नमूना लिया गया, जिसे जॉच के लिए लैब भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही नियम अनुसार की जायेगी । इस संयुक्त अभियान में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल , वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल एवं राजस्व और पुलिस विभाग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इसी प्रकार सारंगढ़, बरमकेला एवं बिलाईगढ़ ब्लॉक में संचालित कुल 29 पान ठेला, गुमटियों, किराना दुकान होटलों, रेस्टोरेंट में कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4/6 का उल्लघंन करते पाए जाने पर 4050 रूपये का चालानी कार्यवाही किया गया। चालानी कार्यवाही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक नीलिमा, संतोषी राज, सविता रानी, कौशल साहू एवं पुलिस प्रशासन से प्रधान आरक्षक कृष्णा साहू व आरक्षक गौरीशंकर भारद्वाज मौजूद थे। साथ ही साथ संचालकों को धूम्रपान निषेध वाले एवं नाबालिक को तम्बाकू उत्पाद नही बेेचे जाने की सूचना के बोर्ड का प्रदर्शन अधिसूचना अनुसार किये जाने के बारे में बताया गया। संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक स्थल में माचिस, लाईटर, ऐश ट्रे या अन्य कोई वस्तु जो धूम्रपान को बढ़ावा देती है, काउंटर पर लोगो को उपलब्ध ना करायें। संचालकों को शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद ना बेचने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संचालकों को नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद विक्रय नहीं करने संबंधी कड़े निर्देश दिए गए। आम जनो को भी यह जागरूकता दी गई कि सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest