CHHATTISGARHSarngarh
*6 कर्मियों ने घर घर जाकर किया जनगणना कार्य पूर्ण*

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । घर घर जाकर जिले के सुपरवाइजर विपिन महिलाने, प्रगणक रमा निराला, रोहित कुमार लक्ष्मे, सविता कुजूर, सुभाष चंद्र मेहर व अशोक कुमार बिंझवार ने भारत के जनगणना कार्य को पूर्ण किया है। अन्य कर्मियों द्वारा अभियान के रूप मे घर घर जाकर मकान सूचीकरण को 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा। इसके तहत लगभग 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें घर की स्थिति, पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी। मुख्य जनगणना फरवरी 2027 से शुरू होकर मार्च 2027 तक पूरी की जाएगी। नागरिकों की सामाजिक आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा।


