BlogCHHATTISGARHRajnandgaonSARANGARH-BILAIGARHखैरागढ़

सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर करोड़ों के फोरलेन, उच्च स्तरीय पुल व जलाशय जीर्णोद्धार का कार्य हुआ स्वीकृत

00 करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति
00 सांसद प्रतिनिधि भागवतशरण सिंह ने दी जानकारी



खैरागढ़. राजनांदगांव- खैरागढ़ के बीच सड़क संकरा होने और पेड़ों की वजह से होने वाले हादसों में अब कमी आयेगी और आर्थिक विकास के द्वार भी  खुलेंगें। ख़ास बात ये है कि सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने नवीन बजट में राजनांदगांव – खैरागढ़ फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने बताया कि राजनांदगांव- खैरागढ़ 30.40 किमी सड़क फोरलेन निर्माण के लिए कुल लागत 4 करोड़ के आंशिक 80 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। वहीं खैरागढ़ शहरी क्षेत्र के 3 किमी व गंडई शहरी क्षेत्र के 3 किमी में फोरलेन निर्माण के लिए कुल लागत 4 करोड़ के आंशिक 80 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। खैरागढ़ – डोंगरगढ़ बीटी रिनिवल कार्य के 18 किमी के लिए कुल लागत 5 करोड़ 40 लाख के आंशिक 1 करोड़ 8 लाख का आंशिक प्रावधान किया गया है। खैरागढ़ – लांजी मार्ग  7 किमी की मज़बूती करण के लिए कुल लागत 6 करोड़ 30 लाख के आंशिक 1 करोड़ 26 लाख का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। इसी तरह दाऊचौरा- खैरागढ़- ढारा मार्ग सड़क चौड़ीकरण के 10 कि.मी. के लिए कुल लागत 5 करोड़ में से 1 करोड़ का प्रावधान वर्तमान बजट में किया गया है। बेलगांव से मोहगांव 5 किमी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ में से 1 करोड़ व कामठा हरदी सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ में से 60 लाख प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। बड़ी संख्या में विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर नव निर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू, खम्मन ताम्रकार, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, राकेश गुप्ता, बिशेसर साहू, प्रेम नारायण चंद्राकर, रामाधार रजक, टी.के. चंदेल, लिमेश्वरी साहू, हेमू साहू, टिलेश्वर साहू, लक्ष्मीचंद आहूजा, राजीव चंद्राकर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा महेश गोश्वामी, कमलेश कोठले, विनय देवांगन, विक्रांत चंद्राकर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी व आलोक श्रीवास सहित जिला पंचायत सदस्यों, जनपद सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

करोड़ों रूपये के पुल निर्माण की मिली स्वीकृति

इसी तरह से बघमर्रा से करमतरा मार्ग में उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 3 करोड़ 43 लाख में से 68.60 हज़ार,धनगांव गोदरी मार्ग पर आमनेर में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 5 करोड़ 57 लाख 55 हज़ार में से 1 करोड़ 11 लाख 51 हज़ार,मानपुर पहाड़ी से मोहगाँव में जंगलपुर नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए कुल लागत 4 करोड़ 20 लाख में से 84 लाख का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है। दुर्ग जालबाँधा मार्ग के कुलही नदी पर पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 11 लाख 54 हज़ार कुल लागत में से 82 लाख 31 हज़ार का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है।घिरघोली नाला पुल निर्माण 3 करोड़ 47 लाख 41 हज़ार में से 69 लाख 48 हज़ार व सुरही नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कुल लागत 2 करोड़ 73 लाख में से 54 लाख 60 हज़ार व गंडई – लिमो – दुल्लापुर में कर्रानाला पर कुल लागत 2 करोड़ 52 लाख में से 50 लाख 40 हज़ार का प्रारंभिक प्रावधान उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए लिया गया है।

अब होगा बहुप्रतीक्षित टिकरापारा पुल का निर्माण

बाढ़ के दौरान शहर से कट जाने वाले नया टिकरापारा वार्ड नंबर 19के रहवासियों को भी अब बड़ी राहत मिलने वाली है। सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर राज्य शासन ने खैरागढ़- अकरजन मार्ग पर मोतीनाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के कुल लागत 4 करोड़ 71 लाख में से 94 लाख 35 हज़ार का प्रावधान वर्तमान बजट में प्रारम्भिक रूप से किया गया है।

पिपरिया जलाशय में जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख का प्रावधान

जिले के पिपरिया जलाशय परियोजाना के अंतर्गत शीर्ष कार्य ,वेस्ट वियर का जीर्णोद्वार,उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, पिपरिया कालोनी एवं पैलीमेटा स्थित आवासीय भवनों, कार्यालयों व छुईखदान तथा पिपरिया जलाशय में स्थित निरीक्षण कुटीर का जीर्णोद्वार कार्य की अनुमानित लागत 28 करोड़ है जिस पर इस वर्ष 20 लाख का व्यय संभावित है।

रूसे जलाशय में जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ का प्रावधान किया गया
 
जिले के रूसे जलाशय मध्यम परियोजना अंतर्गत शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार,मुख्य नहर आर. डी. 0 मी. से 15920 मी. के बैंकों की ऊंचाई बढ़ाने रिमाडलिंग सहित एवं सी. सीलाइनिंग एवं सभी सरंचनाओ का रिमाडलिंग, वेस्ट वियर का जीर्णाेद्धार, पिचिंग व उन्नयन कार्य सहित अनुमानित लागत 30 करोड़ है जिस पर इस वर्ष 1 करोड़ का व्यय संभावित है। अतः इस प्रयोजन के लिए नवीन मद में 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है. खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले के पंडरिया जलाशय योजना के आर.बी.सी. मुख्य नहर का विस्तार एव आर.सी.सी. ट्रप निर्माण, ग्राम तदे ुभाठा से दनिया तक की अनुमानित लागत 250.00 लाख है। जिस पर इस वर्ष40.00 लाख का व्यय संभावित है। मिली जानकारी अनुसार जिले के सारंगपुर जलाशय से ग्राम पचपेड़ी तक अंडरग्राउण्ड एवं ओपन फीडर नहर का निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 950 लाख है। जिस पर इस वर्ष 40 लाख का व्यय संभावित है। सरुही नदी पर एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 700 लाख है। जिस पर इस वर्ष 50 लाख का व्यय संभावित है। मोतीनाला पर हरदी एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 300 लाख है जिस पर इस वर्ष 50 लाख का व्यय संभावित है। आमनेर डायवर्सन अतंर्गत फीडर मुख्य नहर का विस्तारी निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 3500 लाख है जिस पर इस वर्ष 80 लाख का व्यय संभावित है। जिले के कुकरापाट जलाशय एवं नहरों का निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 17900 लाख है। जिस पर इस वर्ष 80 लाख का व्यय संभावित है।

इन विकास कार्यों के लिए भी मिली करोड़ों की स्वीकृति

धनेली से देवारीभाट गौठान होते हुए भरदाकला बढाईटोला पहुँच मार्ग लागत 21 करोड़ रुपये, कामठा से हरदी पहुँच मार्ग लागत 3 करोड़ रूपये, श्यामपुर से बकरकट्टा पहुँच मार्ग लागत 25 करोड़, काशीटोला से ढाप पहुँच मार्ग लागत 4 करोड़, भोथली से बकरकट्टा पहुंच मार्ग लागत 13 करोड़ रूपये, भीमपुरी से बोरई पहुँच मार्ग लागत 3 करोड़ रू, गंडई पंडरिया से दौजरी मार्ग लागत 4 करोड़, करमतरा से घुमर्रा पहुंच मार्ग लागत 5 करोड़ रु, अतरिया मेन रोड से भोरमपुर मार्ग लागत 2.25 करोड़, खैरागढ़ से लांजी मार्ग 6.30 करोड़ रुपये, दाऊचौरा से ढारा पहुंच मार्ग 5 करोड़, सोनेसरार से औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र पहुंच मार्ग 1.45 करोड़ रुपये, खैरागढ़ शहर नाली निर्माण 40 लाख, छुईखदान  उदयपुर बुंदेली मार्ग उन्नतिकरण व पुनर्निर्माण 59.67 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

शासकीय भवनों का अब होगा जीर्णोद्धार

ख़ास बात ये है कि खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला शासकीय भवन के लिए खैरागढ़ नगर में 1.जी.ए.डी क्वाटर निर्माण 3.33 करोड़, शासकीय पॉलिटेक्निक शाला अतिरिक्त भवन निर्माण 30 लाख, शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण खैरागढ़ में लागत 2 करोड़ रुपये, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन चंदैनी में लागत 1.21 करोड़ रुपये, संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्माण लागत 3.81 करोड रुपये, सैनिक बैरक भवन निर्माण लागत 1.5 करोड़ रुपये, खैरागढ़ में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों  के लिये डी.ई. व एफ टाइप 8 आवासीय भवन निर्माण छुईखदान में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों के लिए डी.ई. व एफ टाइप शासकीय आवास निर्माण, खैरागढ़ व छुईखदान न्यायालय में सीसीटीवी व कैमरा स्थापना छुईखदान में मॉडल उप पंजीयक भवन निर्माण लागत 80 लाख,  सर्किट हाउस निर्माण लागत 4 करोड़ रुपये, साल्हेवारा में विश्राम गृह निर्माण लागत 1.20 करोड़ रुपये, छुईखदान व गंडई रेस्ट हाउस में 3-3 अतिरिक्त कमरा निर्माण लागत 1-1 करोड़ रुपये मात्र, नवनिर्वाचित जिला में छुईखदान पर 2 नग एच टाइप, 2 नग एफ टाइप आवासीय भवन निर्माण के लिए बजट में 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest