CHHATTISGARHraipur

रायपुर साहित्य सृजन संस्थान की मासिक काव्य संध्या 17 मई को वृंदावन हॉल में होगी आयोजित

36gadrnewsupdetरायपुर। रायपुर साहित्य सृजन संस्थान की 45वीं मासिक काव्य संध्या का आयोजन 17 मई रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, बागबाहरा, खरोरा एवं राजधानी रायपुर के कवि एवं शायर अपनी रचनाओं का काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग, पूर्व आईएएस होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राहुल कपूर, यूरोलॉजिस्ट उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा करेंगे।

इस बार साहित्यिक आयोजन के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसके अंतर्गत डॉ. राहुल कपूर, यूरोलॉजिस्ट, ILS हॉस्पिटल रायपुर द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी तथा श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में अप्रैल माह के कवि यशवंत चतुर्वेदी को “श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान” तथा वरिष्ठ पत्रकार गिरीश वर्मा को “श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

उक्त जानकारी संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे ‘मधु’ एवं संयोजक उमेश कुमार सोनी ‘नयन’ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest