चुनावी रंजीश में दो गुट भीड़ें हुआ मौत का तांडव


सारंगढ़ बिलाईगढ़ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तो शांति से संपन्न हो गया लेकिन चुनावी रंजिश खत्म नहीं हुई , चुनाव लड़ना इतना खतरनाक हो गया की आज जान तक लेने और जान गंवाने में लोग उतारू हो चुके है । ऐसा ही एक वाकया ताजातरीन मामला बिलाईगढ़ जपं अंतर्गत आने वाले ग्राम तालगांव अलीकुद का है ।जहां दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है , दोनों ही पक्षों में जमकर चला लाठी , डंडा और टंगिया । घटना का कारण चुनावी रंजिश को बताया जा रहा है । जिसमें प्राणघातक हमला हुआ । दोनों गुट के इस खूनी होली में एक की मौत हो गई है वहीं दोनों पक्षों से 4 लोग घायल भी हुए है । उसमे भी 2 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रहीं हैं । जिसको रेफर करने की तैयारी समाचार लिखे जाने से पूर्व हो चुकी थी । इस घटना के बाद बिलाईगढ़ समेत आस पास के पुलिस बल मौके पे मौजूद रहें और दोनों गुटों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध की तैयारी चल रही थी ।


