CHHATTISGARHSarngarh

सारंगढ़ में 2588वां बुद्ध जयंती समारोह सम्पन्न, धम्म रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

36gadrnewsupdetसारंगढ़ नगर के स्थानीय पुष्प वाटिका में भगवान गौतम बुद्ध की 2588वीं जयंती के अवसर पर भव्य बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक चला, जिसमें धम्म रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए।

समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासियों की

उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता व उत्साह का माहौल देखने को मिला। धम्म रैली ने नगर में शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश फैलाया।

इस अवसर पर सारंगढ़ अंचल के प्रांजल विशेष स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे संस्था की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला का मार्गदर्शन रहा।

प्रांजल विशेष स्कूल के बच्चे सारंगढ़ नगर में अपनी विशेष प्रस्तुतियों के लिए पहचाने जाते हैं और हर कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest