CHHATTISGARHSarngarh

दिव्यांग बच्चों से मिले वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी एस सिंह देव, प्रांजल विशेष स्कूल में भावनात्मक मुलाकात

36gadrnewsupdetसारंगढ़–बिलाईगढ़ नवगठित जिले के प्रवास पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने अपने दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इसी दौरान सारंगढ़ नगर के रेंजर पारा स्थित प्रांजल विशेष स्कूल में दिव्यांगजन बच्चे उनके स्वागत के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही “टी एस बाबा” वहां पहुंचे, बच्चों और संस्था की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

टी एस सिंह देव ने बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चों ने भी उनके बीच पहुंचकर खुशी व्यक्त की, जो उनके लिए एक यादगार पल बन गया।

इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण मालाकर, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन सहित नगर के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest