मेहनत लाई रंग: बोर्ड परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

36gadrnewsupdetसारंगढ़ । 10 वीं – 12 वी की बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित के बाद विद्यार्थियों में अपने अपने परिणाम को लेकर उत्साह है । जितनी मेहनत रही उतनी उम्मीद के साथ उत्तीर्ण हुए और खुशी व्यक्त किए ।
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल के विद्यार्थी यज्ञेय हंस ने 10 वीं बोर्ड कक्षा में प्रथम श्रेणी 376 अंक 62.66 प्रतिशत के साथ पास होने पर कहा जितनी मेहनत उतनी उम्मीद मुझे खुशी है । अच्छे अंक लाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता है । मेरे साथियों को मैं बधाई देना चाहता हूं जो मेरे से बेहतर अंक पर पास हुए ।
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल कोसीर में यज्ञेय आदर्श विद्यार्थी रहा। उनके प्राचार्य बी आर रत्नाकर ने फोन पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की यज्ञेय ने हिंदी पर विशेष अंक आने पर खुशी व्यक्त किया ।वही उनके छोटे भाई वैभव भावेश ने बधाई दी और कहा ठीक है यार बहुत अच्छा ।यज्ञेय हंस के पिता वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने कहा पहले और अब में बहुत अंतर आ गया है रोज रोज थोड़े थोड़े स्वयं अध्यन से अपनी मंजिल को पाया जा सकता । कहते हुए कोसीर अंचल के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना किए ।


