CHHATTISGARHraipur

रायपुर में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर गंभीर आरोप

Youth Dies by Suicide in Raipur, Suicide Note Mentions Allegations Against Girlfriend

 

 

36gadrnewsupdet रायपुर। राजधानी के भाठागांव क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान कोमल वर्मा (25) के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट में कार्यरत था। घटना के समय युवक घर के ऊपर वाले कमरे में अकेला था, जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। उसकी मां किसी शादी समारोह में गई हुई थी।

सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में एक युवती, देवकी साहू, का उल्लेख किया गया है, जिस पर युवक ने धोखा देने और अन्य लोगों से संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर परिजनों ने संबंधित युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का निवासी था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ भाठागांव में रह रहा था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest