छग वैष्णव महासभा द्वारा भव्य विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार संपन्न

36gadrnewsupdet सारंगढ़ । आस्था, परंपरा, सामाजिक एकजुटता का एक अभूतपूर्व संगम तमनार की पावन धरा पर देखने को मिला। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वाधान में आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं बटुक संस्कार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में वैष्णव धर्मावलंबियों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई बड़ी घोषणा रही। सांसद राधेश्याम राठिया के विशेष निवेदन पर मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज के भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा भवन निर्माण के लिए 5 डिसमिल जमीन दान देने की घोषणा ने समाज के हर्ष को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया ने समाज के साथ अपने गहरा जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा वैष्णव समाज मेरे गुरु भाई के समान है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे भी वैष्णव समाज के द्वारा ही तुलसी कंठी पहनाई गई है। समाज की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ। राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव के एक आह्वान पर छग के कोने-कोने से समाजसेवी तमनार पहुंचे। समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने एकता और शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है । उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एक जुट होकर सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखन दास वैष्णव राष्ट्रीय महा सचिव, पूरन दास वैष्णव प्रांतीय अध्यक्ष लतारानी वैष्णव, जानकी दास वैष्णव उप महासचिव ,विश्व नाथ बैरागी प्रदेश युवा अध्यक्ष जगन्नाथ बैरागी प्रदेश मीडिया प्रभारी, भूषण दास वैष्णव जशपुर जिलाध्यक्ष, हीरा दास वैष्णव शक्ति जिला, लखन दास वैष्णव सारंगढ़, मोहर दास वैष्णव, वासुदेव वैष्णव, ईश्वर दास सरिया, पुरुषोत्तम वैष्णव सरिया, इसके साथ ही अशोक दास वैष्णव उप महा सचिव, कामेश्वर वैष्णव उप महा सचिव, महा मंडलेश्वर मुरली शरण वैष्णव, रेखा वैष्णव रायगढ़ जिलाध्यक्ष, श्रीमती प्रभा दास वैष्णव, अमित वैष्णव डोंगरगढ़, कमलेश वैष्णव दुर्ग,तरुण वैष्णव प्रांतीय युवा महासचिव दिलीप कुमार वैष्णव दुर्ग
राजेश्वर वैष्णव भिलाई, सुरेन्द्र वैष्णव दुर्ग, कमल दास वैष्णव कवर्धा अध्यक्ष, पण्डरिया पूर्व महेश वैष्णव राजनांदगांव मंडल अध्यक्ष, प्रद्युम्न दास वैष्णव पूर्व महामंडलेश्वर राजनांदगांव, गुलाब दास वैष्णव,
भरत दास वैष्णव सचिव,कृष्ण कुमार दास वैष्णव उप सभापति दिव्य शंकर वैष्णव तमनार युवा मोर्चा अध्यक्ष, ओम प्रकाश बैरागी संयोजक तमनार, मनबोध दास वैष्णव वरि. सदस्य विनय कुमार वैष्णव संरक्षक
ईरा वैष्णव रायगढ़
राजेन्द्र वैष्णव लैलूंगा अविनाश वैष्णव लैलूंगा,
तुलसी दास वैष्णव लैलूंगा, जयप्रकाश वैष्णव, सुश्री तिलोत्तमा वैष्णव, खीरोद्रो दास वैष्णव, रामेश्वर बैरागी, पुरुषोत्तम वैष्णव सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यक्रम के दूसरे दिन शिरकत कर समाज की एकता का परिचय दिया।


