CHHATTISGARHSarngarh

आंखों की गंभीर बीमारी ग्लूकोमा व मायोपिया पर हुआ राष्ट्रीय स्तर पर वेबीनार

 

36gadrnewsupdet सारंगढ। अभामाम सम्मेलन ने ग्लूकोमा व मायोपिया पर राष्ट्रीय वेबीनार हुआ जिसमे हजारों महिलाओं ने भाग लिया। 22 अप्रैल 26 को अभामाम सम्मेलन के राष्ट्रीय नेत्र, देहदान प्रकल्प द्वारा आज ज़ूम पर ग्लूकोमा मायोपिया जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगड़ीया के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ । वेबीनार में सरोज सुनालिया एवं डॉ. राजकुमारी जैन थीं । मुख्य वक्ता के रूप में ग्लूकोमा सर्जन डॉ. प्रीति कामदार व प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अर्चना कश्यप ने ग्लूकोमा मायोपिया के लक्षण, बचाव व इलाज पर विस्तृत जानकारी दी ।

डॉक्टरों ने समय पर जांच के महत्व पर जोर दिया । जहां ग्लाकोमा सायलेंट थीफ आफ विजन यांनी दृष्टी बहुत कम होने पर भी मरीज को पता नही चलता व खोई हुई दृष्टी वापस नही ला सकते अतः प्रति वर्ष आंखो की जांच पर जोर दिया गया । वही आज टेक्नोलाजी का उपयोग व मैदानी खेल ना खेलने के कारण मायोपीया का प्रमाण बच्चों में बढ रहा है। वेबीनार में प्रश्नोत्तरी सत्र ग्लाकोमा एवम मायोपीया पर रखा गया। जिसका संचालन क्विज़ संयोजक मधु डुमरेवाल ने किया। देशभर की विभिन्न शाखाओं से अनेक बहनो ने क्विज में सहभागिता की । प्रथम,द्वितीय स्थान तृतीय स्थान प्राप्त कर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी ने कहा कि – आंखें अनमोल हैं और इनके प्रति जन जागरूकता फैलाना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन राष्टीय सचिव बबीता जी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest