CHHATTISGARHSarngarh
सभी को बांटे जा रहे हैं 10-20 रुपए के नयें नोट

36gadrnewsupdetसारंगढ़। चैंबरऑफ़ कॉमर्स सारंगढ़ द्वारा नगर के व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 10 और 20 रुपए के नोटों का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में चैंबर कोषाध्यक्ष बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि – संस्था में लगभग 200 सदस्य जुड़े हुए हैं, वहीं करीब 1000 फुटकर व्यवसायी को भी छोटे मूल्य के नोट उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान बैंकाधिकारी अश्वनी पटेल कनिष्ठ सहयोगी, अब्बास अली सैफी कुमार बानी, नत्थु केडिया, जिलाध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर, गोपाल वानी की उपस्थिति रही। इस पहल से नगर के स्थानीय व्यापारियों को लेन-देन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


