*राजस्व पखवाड़ा में पटेल, चंद्रा के समस्या का हुआ अंत*

36gadrnewsupdate सारंगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में जिले में 1 से 15 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों की समस्या का निदान हुआ । मल्दा ब के क्लस्टर शिविर में सलिता पटेल को फ़ौती नामांतरण का और बद्रीप्रसाद चंद्रा को बंटवारा का दस्तावेज प्रदान किया गया। सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम परसकोल की सलिता पटेल की शादी ग्राम भेड़वन के दीपक पटेल से हुई थी। बीमारी से दीपक का मृत्यु वर्ष 2024 में होने पर फ़ौती नामांतरण में दीपक की बहनों ने आपत्ति दर्ज कराई। तहसील न्यायालय सारंगढ़ में प्रकरण का निराकरणकिया गया। इससे सलिता खुश है व प्रकरण के निराकरण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित राजस्व अमला का आभार व्यक्त की है।
इसी प्रकार सारंगढ़ जसरा के बद्री प्रसाद चंद्रा पिता नंदूराम का बंटवारा में उनके भतीजे ने आपत्ति दर्ज कराया था। उनका कहना था कि -उनके भतीजा के द्वारा ऐसे जमीन का आपत्ति लगाया गया था जो पैतृक सम्पत्ति नहीं था। इन सब बातों को तहसीलदार एन के सिन्हा के समक्ष बयान दिया गया वहीं आदेश और दस्तावेज वितरण के दिन बद्री प्रसाद चंद्रा भावुक हो गया था। बेवजह प्रकरण को सालों तक विवादित कहकर लटकाने वालों से आजादी मिलने पर उनको आत्मिक खुशी हुई । मुख्य मंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर डा कन्नौजे एसडीएम बंसल, तहसीलदार सिन्हा सहित, राजस्व अमला का आभार व्यक्त किया है।


