घम्मन के कुशल नेतृत्व एवं जबरदस्त रणनीति से जनपद अध्यक्ष बनी राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, लखन साहू बने उपाध्यक्ष



00 खैरागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया एकतरफा कब्ज़ा
00 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू के नेतृत्व में मिली बड़ी जीत
00 जनपद पंचायत अध्यक्ष खैरगढ़ के पद पर राजेश्री त्रिपाठी ने कब्ज़ा किया
00 जनपद उपाध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले दिग्गज नेता लखन साहू ने कब्ज़ा जमाया
खैरागढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू के कुशल नेतृत्व एवं उनकी जबरदस्त रणनीति से मंगलवार 4 मार्च को हुए चुनाव में जनपद अध्यक्ष खैरगढ़ के पद पर राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने कब्ज़ा जमाया वही जनपद उपाध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले दिग्गज नेता लखन साहू ने कब्ज़ा कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया. खास बात ये है कि खैरागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने एकतरफा कब्ज़ा किया जिसका श्रेय भाजपा के त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी दिग्गज नेता घम्मन साहू को जाता है क्योंकि खैरगढ़ जनपद अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी भाजपा संगठन द्वारा भाजपा नेता पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू को दी गई थी और इस बड़ी चुनौती को उन्होंने बखूबी निभाया और उनके नेतृत्व में भाजपा की जनपद सदस्य चुनाव में एकतरफा जीत के साथ स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ था.
कुल 25 जनपद सदस्यो में से 15 भाजपा के जीते थे, 6 कांग्रेस, 2 गोंडवाना व 2 निर्दलीय जीते
गौरतलब है खैरागढ़ ब्लॉक में कुल 25 जनपद क्षेत्र में से भाजपा के बहुमत के साथ कुल 15 जनपद सदस्य चुनाव जीतने में सफल हुए थे वहीं 2 निर्दलीय जनपद सदस्यो ने भी भाजपा को ही चुनाव में समर्थन दे दिया था वही कांग्रेस से सिर्फ 6 जनपद सदस्य चुनाव जीत पाएं और 2 जनपद सदस्य गोंडवाना पार्टी के समर्थन से चुनाव जीतने में सफल हुए.
17 मत प्राप्त कर जनपद अध्यक्ष बनी राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी
ख़ास बात ये है कि भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी को उनके खुद के मत सहित 15 मत व दो निर्दलीय क्रमशः खेमराज जैन व 1 अन्य जनपद सदस्य का भी साथ मिला और इस तरह उन्होंने कुल 25 मत में से जीतने के लिए जरुरी 13 मत से 4 मत अधिक कुल 17 मत प्राप्त किए और शानदार जीत दर्ज़ की वही उनकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला वर्मा को 8 मत मिले. पाठकों को बता दें कि नव निर्वाचित जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी के ससुर अरविंद त्रिपाठी भी सिंगारघाट क्षेत्र के भाजपा के बहुत ही वरिष्ठ नेता है वही उनके पति डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी भी निवर्तमान जनपद सदस्य रहें है और अब उन्होंने जनपद सदस्य चुनाव जीतने के बाद भाजपा के समर्थन से जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया. जनपद अध्यक्ष के चुनाव में गोंडवाना पार्टी के जीते दोनों जनपद सदस्यो ने कांग्रेस को वोट दिया. नव निर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री शैलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मैं सबसे पहले मुझे ये बड़ी ज़िम्मेदारी प्रदान करने के लिए भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करती हूं और उन्होंने कहा कि सभी जनपद सदस्यो को साथ लेकर वो पूरे खैरागढ़ ब्लॉक में सभी क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य करेंगी और सभी को साथ लेकर खैरागढ़ ब्लॉक का सर्वांगीण विकास करना उनका लक्ष्य रहेगा.

लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाले दिग्गज भाजपा नेता लखन साहू बने जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष
ख़ास बात ये रही कि भाजपा ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में वरिष्ठता का पूरा सम्मान करते हुए लगातार तीसरी बार पेंड्रीकला, दपका, भरदा क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव जीतने वाले दिग्गज भाजपा नेता लखन साहू को जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष बनाया. जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा नेता लखन साहू को कुल 16 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भूखन बंजारे को सिर्फ़ 7 मत से संतोष करना पड़ा वही गोंडवाना पार्टी से जीते 2 जनपद सदस्यो ने चुनाव में गैर हाजिर रहकर अपने मत का उपयोग ही नहीं किया. ख़ास बात ये है कि भाजपा के किसी एक जनपद सदस्य ने जनपद उपाध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोट भी किया इसलिए कांग्रेस के 6 जनपद सदस्य होने के बावजूद उनके प्रत्याशी को 7 वोट मिले. नव निर्वाचित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लखन साहू ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा और आम जनता के हित में पूरे 5 साल सेवा करूंगा.
ये पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं विष्णुदेव के सुशासन की जीत है- घम्मन साहू
जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की एकतरफा जीत से उत्साहित इस बड़ी जीत के मुख्य सूत्रधार जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रभारी घम्मन साहू ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की जीत है. उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश में पहले से ही थी पर अब पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत के बाद हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार बन गईं है इसलिए अब पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कार्य कराया जायेगा और हम नगर से लेकर गांव के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक का पूर्ण विकास करेगें साथ ही सभी वर्गों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर हम स्वर्णिम इतिहास रचेंगे।


