CHHATTISGARHSarngarh

ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सम्पन्न

 

36gadrnewsupdetसारंगढ़। केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनु रूप प्रशासन गांव की ओर थीम पर सारंगढ़ विकास खंड के ग्राम अंडोला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिपं सदस्य लता लक्ष्मे, संतोषी खटकर और अन्य जनप्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य में संपंन हुआ।अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी लिए । शिविर में मांग के 162 व शिकायत के 2 आवेदन की प्राप्ति हुई। जिसमें मौके पर 87 आवेदन निराकृत किया गया और 77 आवेदन प्रगति पर है। शिविर में जिला स्तर के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति और जल संरक्षण जागरूकता शपथ दिलाई। शिविर में राजस्व विभाग ने किसान पुस्तिका, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पीएम आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र, कृषि विभाग ने कीटनाशक दवा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माताओं को सुपोषण किट, महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स खाद्यविभाग ने पीएम उज्जवला गैस, राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार शिविर में ओपीडी के माध्यम से ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग को ट्रायसायकल और वृद्धजनों को छड़ी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest