कांग्रेस के लिए नारी सशक्तिकरण केवल चुनावी मुद्दा, जमीनी प्रतिबद्धता नहीं – संतोषी खटकर

36gadrnewsupdet सारंगढ़। जिपं सभापति श्रीमती अरविंद संतोषी खटकर ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि- संसद में महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का पारित न होना सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि – जिस मुद्दे पर पूरे देश को एकजुट होना चाहिए था, उस पर कांग्रेस जैसे दलों ने संकीर्ण राजनीति का परिचय दिया। यह रवैया स्पष्ट करता है कि – महिलाओं का सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण उनके लिए केवल चुनावी नारा है, न की जमीनी प्रति बद्धता । संतोषी खटकर ने आगे कहा कि- जब सही निर्णय लेने का समय आया, तब कांग्रेस ने देश की महिलाओं की आकांक्षाओं को नजरअंदाज कर दिया। यह वही मांनसिकता है, जिसने वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। संतोषी ने महिला विरोधी सोच का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि – देश की हर मां, बहन व बेटी के सम्मान एवं अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।


