CHHATTISGARHतिल्दा नेवरा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर आक्रोश, 20 अप्रैल को रैली का आह्वान

 

सौरभ यादव/ 36 गढ़ न्यूज़ अपडेट

तिल्दा नेवरा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा में आक्रोश व्याप्त है।

इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।

श्रीमती जैन ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रुख महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

इसी विषय को लेकर दिनांक 20 अप्रैल 2026 को बुढ़ा तालाब इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक तैयारी की जा रही है।रानी सौरभ जैन ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से इस आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है, ताकि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह रैली महिलाओं की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest