CHHATTISGARHतिल्दा नेवरा

अक्षय तृतीया पर रानी सौरभ जैन ने दी शुभकामनाएं, दान-पुण्य का दिया संदेश

 

सौरभ यादव/ 36 गढ़ न्यूज़

36gadrnewsupdet तिल्दा नेवरा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी माना जाता है, जिस दिन किया गया दान, जप, तप एवं सेवा कार्य अक्षय फल प्रदान करता है।

श्रीमती रानी सौरभ जैन ने नागरिकों से आग्रह किया कि इस पावन दिन पर जरूरतमंदों की सहायता करें, अन्न एवं जल का दान दें तथा समाज में सेवा एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया हमें परोपकार, त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देती है।

उन्होंने आगे कहा कि इस शुभ अवसर पर लोग नए कार्यों की शुरुआत कर अपने जीवन में उन्नति एवं समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएं। साथ ही, सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अंत में श्रीमती जैन ने ईश्वर से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए अक्षय तृतीया की पुनः शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest