CHHATTISGARHraipur
रायपुर: लाभांडी रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव मिला, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

36gadrnewsupdet रायपुर के लाभांडी इलाके में वाल्टियर रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।


