CHHATTISGARHSarngarh

एनेक्स कंप्यूटर ने यातायात जवानों को धूप से बचाने बांटी सामाग्री 

36gadrnewsupdet सारंगढ़। भीषण गर्मी और तेज धूप में ड्यूटी कर रहे यातायात जवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनेक्स कंप्यूटर सेंटर द्वारा सराहनीय पहल की गई। संस्था के संचालकों और सदस्यों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जवानों को धूप से राहत दिलाने के लिए छाते वितरित किए।

इस दौरान जवानों को ठंडक पहुंचाने के उद्देश्य से लस्सी और आइसक्रीम , पानी बोतल भी बांटी गई । भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले जवानों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में एनेक्स कंप्यूटर सेंटर के आँनर विजय रथ एवं गीतांजलि मैम ने कहा कि – समाज के हर वर्ग को ऐसे कर्मियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जो कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान पिकी मैम के साथ उपस्थित छात्राओ ने भी इस पहल को मानवता की मिसाल बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest