।। सरायपाली से सरसीवां चलने वाली मीत एक्सप्रेस बस पलटने से बस में सवार हुए घायल ।।



* घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवां में जारी ।
। सरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची।
।राह चलने वाले लोगों ने की मदद।
सारंगढ़ सरसीवां/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरायपाली से सरसीवां चलने वाली सवारी बस के पटल जाने से बस के अन्दर बैठे कई यात्री सवार घायल हो गए हैं दरअसल ये बस सरायपाली से सरसीवां आ रहीं थीं और बस की गति तेज रफ्तार होंने से बिलासपुर टाटा टार तालाब के पास पलट गई। जहां बस पलटने से बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हुए है जिनमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सरसीवां ले जाया गया।फिरहाल घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवां में चल रहा है।
मिलीं जानकारी अनुसार सरायपाली से सरसीवां चलने वाली मीत एक्सप्रेस बस नम्बर cg 04 FA 0480 लगभग 12, बजे के आसपास बिलासपुर टाटा गांव के टार तालाब के पास अनियंत्रित होने से बस पलट गई और बस पलट कर रोड से लगे खेत के पेड़ से जा टकराईं, और बस में यात्री खचाखच भरे हुए थे । जहां बस पलटने लोगों में चीख पुकार शुरू हो गई और चिक पुकार शुरू कर रोड में चलने वाले लोग मदद के लिए बसके पास पहुंच कर बस के अन्दर फंसे यात्रियों को निकालने लगे।
बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार बहुत ही ज्यादा होने से बस अनबैलेंस हो कर रोड में पलटते हुए खेत में जा घुसी। बस में सवार घायलों में धनीराम यादव, पिता पंचराम यादव उम्र 35 वर्ष गांव मधुबन थाना भंवरपुर, पिंकी बंजारे पति ईश्वर बंजारे उम्र 35 वर्ष खरोरा महासमुंद, सुनिता बंजारे पति बसंत बंजारे उम्र 40, वर्ष मनपसार थाना सरसीवां , रामप्रसाद केवट पिता पीताम्बर केवट 65, वर्ष लवन थाना बलौदा बाजार के रहने वाले हैं । सभी घायलों का उपचार जारी है। आगे सरसीवां पुलिस विवेचना में जुटी हुई है ।


