कलेक्टर डॉ संजय ने कर्मियों को किये प्रोत्साहित

36gadrnewsupdet सारंगढ़। जनगणना के लिए सभी प्रगणकों पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य क्रम स्वामी आत्मा नंद विद्यालय मे आयोजित किया जा रहा है कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी कक्ष में प्रशिक्षण का अवलोकन के दौरान कहा कि – जनगणना निर्वाचन के समान महत्वपूर्ण है। किसी भी व्यक्ति के भय, लोभ, दया या किसी भी कारण से गलत जानकारी एंट्री नहीं करनी है । यह डिजिटल रुप में होगा । किसी भी व्यक्ति के घर जन गणना के लिएजाए तो जनगणना का नियुक्ति आदेश, परिचय आईडी होनी चाहिए। साथ ही सामान्य परिचय लोगों को दें। उन्हें सही जानकारी देने के लिए अनुरोध करें । बातचीत के दौरान व्यवहार शालीन होनी चाहिए । व्यक्ति या परिवार जानकारी देने से मना करे, बहस करें या विवाद की स्थिति की सम्भावना हो तो उच्चाधिकारी को तत्काल सूचना दे। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना कार्य अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा । कार्य सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने इस बार पहली बार नागरिक स्वगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपना डेटा ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे प्रगणक स्वगणना आईडी का सत्यापन कर प्रविष्टियों की समीक्षा करेंगे। इस के हेतु अधिकृत वेबसाइट https:// se.census.gov.
in/ निर्धारित की गई है।


