CHHATTISGARHSarngarh

*जिला पशु चिकित्सालय के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया निरीक्षण*



36gadrnewsupdetसारंगढ़ । कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिला पशु चिकित्सालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किये। इस भवन में कार्यालय उप संचालक जिला पशु चिकित्सा सेवाएं का पूरा सेटअप अनुसार अधिकारी कर्मचारी पशु चिकित्सक, पशु चिकित्सा स शल्यज्ञ,  सहायक, परिचारक के बैठने के लिए कक्ष, डॉ कक्ष, हाल, माइनर ओटी, औषधि भंडार कक्ष, प्रयोग शाला, वेटिंग हॉल आदि का निर्माण हो रहा है। अभी एक माह में ढलाई का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद विद्युतीकरण और पोताई का कार्य किया जाएगा। यह भवन जिला सयुंक्त कार्यालय भवन के समकक्ष निर्माण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest